Riddle Go! में आपका स्वागत है। इस दिमागी पहेली का शीर्षक है "मुर्गी और टेबल"। यह पहली काफी घुमावदार पहेली है , अगर आप इस पहेली को बढ़िया से नहीं पढ़ेंगे और अपने तर्क का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो इस पहेली को आप हल करने में सक्षम नहीं होंगे। क्योंकि इस पहेली में पूछा गया है की मुर्गी जो अंडा देगी वह कहां गिरेगा। पूरे प्रश्न को बढ़िया से पढ़कर ही इसको हल किया जा सकता है। अगर आप इस पहेली के प्रश्न के शब्दजाल को पहचान नही सकते हैं तो आप इसे नहीं हल कर पाएंगे। अगर आपने पहली के शब्दजाल को पहचान लिया तो बहुत ही आसानी से हल कर पाएंगे। आइये पहेली पढ़ते हैं।
Simple Riddle Box
पहेली 56 : मुर्गी और टेबल
घर के बाहर एक स्टोर रूम है। उसमें रखी सभी वस्तुएं फर्नीचर की है। उसमें एक लकड़ी का पलंग है और उस पलंग पर एक टेबल रखी हुई है और उस टेबल के ऊपर एक मुर्गी बैठी हुई है। अगर उस मुर्गी को अंडा देना है तो वह अंडा कहां देगी?
उत्तर:
जैसा कि प्रश्न में पहले ही बताया जा चुका है कि स्टोर रूम में रखी सभी वस्तुएं लकड़ी की है तो मुर्गी भी लकड़ी की ही होगी और लकड़ी की मुर्गी अंडा नहीं देती है।
📚✍️सीख व शिक्षा : मुर्गी व अंडे से जुड़े रोचक तथ्य -
1. एक मुर्गी करीब 100 से अधिक चेहरों को पहचान सकती है—चाहे वह इंसान हो या दूसरी मुर्गियाँ।
2. जब अंडा अभी अंडे में होता है, तो माँ मुर्गी उससे धीमे-धीमे आवाज़ करके संवाद करती है, और अंडे के अंदर से चूजा जवाब देता है।
3. अंडों में रंग का अंतर केवल नस्ल की वजह से होता है, पोषक तत्व लगभग समान ही होते हैं।
4.सबसे बड़ा अंडा ऑस्ट्रिच (शुतुरमुर्ग) का होता है।
यह अंडा लगभग 20-24 मुर्गी के अंडों के बराबर होता है।
5.एक मुर्गी साल में लगभग 250 से 300 अंडे दे सकती है।
✅ अगर आप इस दिमागी पहेली का जबाब पहले से जानते थे तो कमेंट करके बताइए ताकि हम आपके लिए इससे भी कठिन और मजेदार पहेलियां आपके सामने प्रस्तुत करें।
✅ अगर इस पहेली का जवाब कुछ और भी हो सकता है या अन्य तरीके से दिया जा सकता है तो वह भी हमें कमेंट करके बताएं।
✅ अगर आपके पास भी ऐसी ही पहेलियां हैं तो हमारे पास भेजें हम हम उन पहेलियां को देखेंगे। अगर पहेलियां अच्छी रहेगी तो आपके नाम के साथ ब्लॉग पर प्रकाशित कर दिया जाएगा।
✅ अगर आपको यह पहेली पसंद आई तो हमें कमेंट करें और ऐसे ही मजेदार और मस्त पहेलियां को पढ़ने के लिए आप हमारे ब्लॉग पर आते रहिए।
0 Comments